फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलशक्ति वेलफेयर एसोसिएशन ने शिकागो के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जलशक्ति वेलफेयर एसोसिएशन के जिला प्रधान सोमनाथ खजूरिया ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर 1886 में अमेरिका के शिकागो में शहीद हुए श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर हर साल विशाल रैली निकाली जाती थी, लेकिन इस बार कोरोना के चलते सभी कार्यक्रम रद्द किए गए हैं। श्रमिकों से अपील की गई थी कि वह सभी सुबह 11 बजे घरों से ही शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेें। उन्होंने कहा कि मजदूरों के हक के लिए 1886 में शहीद हुए श्रमिकों ने जीवन का बलिदान दिया था। जिन्होंने आठ घंटे काम करने का रोस्टर जारी करवाने व श्रमिकों के अन्य अधिकारों के लिए शहादत दी थी। लेकिन अफसोस की बात है कि आज भी सरकारी कर्मचारी अपने हक के लिए संघर्ष कर रहे है। इसका बड़ा कारण सरकार का कर्मचारियों के प्रति उपेक्षापूर्ण रवैया है। उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि जलशक्ति विभाग के कर्मचारी लंबे समय से मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सरकार भी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है।
कोरोना संकट के समय में भी कर्मचारियों को आर्थिक व अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने उपराज्यपाल से जल्द मामले में हस्तक्षेप कर कर्मचारियों की सभी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें