चिनैनी। चिनैनी में कोरोना कर्फ्यू का असर दूसरे दिन भी देखने को मिला। बाजारों में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। केवल जरूरी सामान की दुकानें ही खोली गईं। इसके बाद उन्हें भी समय के अनुसार बंद करवा दिया गया।
शनिवार को कोरोना कर्फ्यू का चिनैनी में व्यापक असर देखने को मिला। सड़कों पर वाहनों की न के बराबर आवाजाही रही। दूकानें बंद थीं। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोग भी कस्बे की ओर कम ही रुख कर रहे थे। शादियों के सीजन के चलते बाराती कोविड एसओपी का पूरी तरह से पालन करते नजर आए। उधर, पुलिस की ओर से जगह-जगह नाके लगाए गए थे, जहां से गुजरने वालों से पूछताछ की जा रही है।