फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जगीर कोटली में 72.66 लाख की लागत से तैयार की कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
- किसानों को फसल की सिंचाई में मिल रहा लाभ,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ब्लाॅक घोरड़ी के अंतर्गत जगीर कोटली में 72.66 लाख की लागत से कूहल का निर्माण किया गया है। इस कूहल के बनने से क्षेत्र के किसानों को काफी लाभ मिला है। उन्हें फसल की सिंचाई को लेकर पेश आने वाली समस्या से राहत मिली है।
लगभग एक किलोमीटर लंबी इस कूहल के निर्माण से 50 से अधिक किसान परिवारों को फायदा हुआ है। स्थानीय मोती राम, बिमला देवी, कुलदीप शर्मा, सुभाष चंद्र, गणेश कुमार व अन्य ने कहा कि कूहल के बनने से फसल की सिंचाई को लेकर पेश आने वाली समस्या से काफी राहत मिली है। पहले खेतों को कच्ची कूहल से पानी लगाना पड़ता था लेकिन यह बार-बार क्षतिग्रस्त हो जाती थी।
विज्ञापन

कई बार कुछ लोग इसको बंद करके सारा पानी अपने खेतों में लगा देते थे जिससे आगे की जमीन वाले किसानों को समय पर पानी नहीं मिल पाता था। इस समस्या के कारण आपसी विवाद भी पैदा होते थे, लेकिन अब पक्की कूहल बनने से उनकी सिंचाई से संबंधित समस्याएं खत्म हो गईं हैं। यह किसानों के लिए एक बड़ी राहत है।
विज्ञापन

वहीं इसको लेकर सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक्सईएन हरपाल सिंह का कहना था कि ग्रामीण इलाकों में सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। खासकर ड्राई इलाकों में इस तरह की और भी कई कूहलें तैयार करवाकर किसानों की परेशानी को दूर किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें