फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: आईआरपी फर्स्ट बटालियन ने कटड़ा रेलवे स्टेशन पर चलाया पौधरोपण अभियान

Wed, 18 Jun 2025 12:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
आईआरपी के अ​धिकारी व जवान पौधरोपण करते हुए। स्रोत : संवाद - फोटो : katra
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी के रेलवे स्टेशन परिसर को हरियाली से समृद्ध करने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक पहल के तहत आईआरपी फर्स्ट बटालियन ने पौधरोपण अभियान की शुरुआत की है। इसका शुभारंभ आईआरपी फर्स्ट बटालियन की कमांडेंट अनीता शर्मा की अगुवाई में किया गया। उनके साथ कंपनी कमांडर ए कंपनी संजय अबरोल, अन्य अधिकारीगण एवं बटालियन के जवानों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर स्टेशन परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।
विज्ञापन

कमांडेंट अनीता शर्मा ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। जलवायु परिवर्तन के कारण दुनिया भर में मौसम का असंतुलन देखा जा रहा है – कहीं अत्यधिक गर्मी, कहीं बाढ़, तो कहीं अचानक बर्फबारी। इससे प्राकृतिक आपदाएं बढ़ रही हैं। इस अवसर पर बटालियन के अन्य अधिकारी, जवान और स्थानीय कर्मचारी भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें