ग्रामीणों को पैदल ही पहुंचना पड़ता है सब डिवीजन मुख्यालय
चिनैनी। चिनैनी के वर्कशॉप से सयुना सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण बदहाल है। इस कारण ग्रामीणों को मजबूरन पैदल ही अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ रहा है, जिससे उनका कीमती समय बर्बाद हो रहा है।
स्थानीय निवासी रमेश कुमार, मक्खनलाल, संजय कुमार ने बताया कि इस सड़क पर अभी भी यात्री वाहनों की आवाजाही नहीं है। हर रोज सैकड़ों विद्यार्थी और आसपास गांव के लोग पैदल ही सब डिवीजन मुख्यालय चिनैनी जाते हैं। कई बार सड़क की हालत में सुधार लाने और यात्री वाहन चलाने की मांग की गई है, मगर आज भी सड़क खस्ताहाल है और लोगों को कोई लाभ नहीं मिल रहा। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस सड़क की हालत में सुधार कर गाड़ियों की आवाजाही शुरू करवाई जाए। संवाद