फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क के बाजार पहुंचे 50 लोगों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में रात्रि कर्फ्यू लगने के बाद जिला प्रशासन ने बिना मास्क के बाजार पहुंचने वाले लोगों पर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। शनिवार को नायब तहसीलदार ने एक टीम के साथ सलाथिया चौक पर नाका लगाकर बिना मास्क के बाजार पहुंचने वाले लोगों के चालान काटे। शाम तक करीब 50 चालान काटे गए। जिला प्रशासन ने पूरे जिले में सभी नायब तहसीलदार को कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नायब तहसीलदार का कहना है कि चालान काटने के साथ लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

देश सहित प्रदेश में भी कोरोना के मामलों में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हो रही है। उधमपुर में भी लगातार मामले बढ़ रहे हैं। इसी कारण शुक्रवार रात से जिले में रात्रि कर्फ्यू लगा दिया गया है। इस दौरान सिविल डिफेंस की टीमें बाजार पहुंच कर लोगों को बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने के लिए जागरूक कर रही हैं। वहीं, शनिवार सुबह नायब तहसीलदार मोहम्मद सलीम के नेतृत्व में टीम ने सलाथिया चौक पर नाका लगा कर बिना मास्क के बाजार पहुंचे लोगों के चालान काटे। इसके साथ ही मास्क पहनने के प्रति जागरूक किया गया।
उन्होंने कहा कि पूरे देश में कोरोना की दूसरी लहर ने कहर मचाना शुरू कर दिया है। इससे केवल सावधानी रख कर ही बचा जा सकता है। घर से बाहर निकलने पर मास्क जरूर पहने और सामाजिक दूरी का भी ख्याल रखें। जानकारी के अनुसार डीसी इंदु कंवल चिब ने सभी नायब तहसीलदार को बिना मास्क के बाहर निकलने वाले लोगों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। शहर के साथ रौन दोमेल, टिकरी, रामनगर, मजालता व अन्य कई इलाकों में बिना मास्क के बाहर निकलने वाले लोगों के चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें