फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किश्तवाड़ में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। डीसी अशोक शर्मा के नेतृत्व में जिले में सोमवार को 7वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान कोविड एसओपी का पालन करते हुए कार्यक्रमों को आयोजन हुआ। डीसी कार्यालय के परिसर में योग सत्र का आयोजन हुआ, जिसमें 21 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वहीं, योग सप्ताह के दौरान आयोजित हुईं ऑनलाइन योग प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उधर, विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर खेल विभाग की ओर से वर्चुअल और ऑफलाइन मोड पर एक कार्यक्रम हुआ। इसमें सात हजार से अधिक लोग शामिल हुए। सोमवार को हुए मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डीसी अशोक शर्मा मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि 7वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विषय योग के साथ रहो-घर पर रहो पर केंद्रित है।
दुलहस्ती पावर स्टेशन में अधिकारियों, कर्मियों ने लगाए आसन
दुलहस्ती पावर स्टेशन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इसमें कोविड एसओपी का पालन करते हुए मुख्य कार्यक्रम हुआ, जिसमें पावर स्टेशन के महाप्रबंधक निर्मल सिंह ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को योग अपनाने की सलाह दी। इस अवसर पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने घर पर योग किया। इसके अलावा एनएचपीसी की ओर से सभी पावर स्टेशन पर ऑनलाइन कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें