फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अंतर-विद्यालय जोनल प्रतियोगिताओं में दिखी टीम भावना

विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थी। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किश्तवाड़। युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से अंतर-विद्यालय क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का बुधवार को आयोजन किया गया। किश्तवाड़, नागसेनी, द्राबशाला और पद्दार क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने एथलेटिक क्षमताओं, खेल कौशल व टीम भावना का प्रदर्शन किया।
अंडर-14 छात्राएं खो-खो, कबड्डी, रस्सी कूद, वॉलीबॉल, योग, शतरंज, कैरम और बैडमिंटन सहित विभिन्न मुकाबलों में भाग ले रही हैं। चौगान ग्राउंड, एचएसएस बॉयज और आईटीआई में यह मुकाबले करवाए जा रहे हैं, जिससे उत्सवी माहौल बना हुआ है। सौहार्द और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिल रहा है। जोन नागसेनी में बीवीएम और चौगान ग्राउंड में अंडर-17 लड़के और लड़कियों के लिए शतरंज और कैरम प्रतियोगिता करवाई गई। अंडर-14 और अंडर-17 श्रेणियों (लड़के और लड़कियां) के लिए योग सत्र भी हुआ। विभिन्न स्कूलों के 233 प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार चौथे दिन जोन द्राबशाला ने बिमलनाग बिनून में अंडर-14 लड़के और लड़कियों के लिए एथलेटिक्स मुकाबले हुए। युवा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया। पांचवें दिन जोन पाडर ने अंडर-14 लड़कों के लिए एथलेटिक्स, क्रिकेट और योग प्रतियोगिता का आयोजन किया। पूरे जोन के स्कूलों के कुल 45 छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें