फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के खात्मे के लिए टीकाकरण प्रक्रिया तेज करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। नवनियुक्त डीसी चरणदीप सिंह ने रविवार को कस्बे का दौरा कर कोरोना के खात्मे के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। वहीं, बैठक कर प्रशासनिक अधिकारियों को टेस्टिंग और टीकाकरण प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को कोरोना महामारी को पूरी तरह से खत्म करने के लिए अधिक से अधिक प्रयास करने की बात कही। इसके साथ ही टेस्टिंग और वैक्सीनेशन के शतप्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने के लिए लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने कोरोना महामारी के चलते व्यापारियों की समस्या से अवगत करवाया। होटल एवं रेस्तरां संघ के प्रधान राकेश वजीर ने कहा कि व्यापारी लगातार दो साल से परेशान हैं। व्यापार पूरी तरह से ठप हो चुका है। परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया है। इसलिए कटड़ा के व्यापारी वर्ग के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा की जाए। डीसी ने सभी समस्याओं का हल करने का आश्वासन दिया। वहीं, उन्होनें कोरोना पर काबू पाने के लिए सहयोग की अपील की। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों सहित बीएमओ डॉक्टर गोपाल दत्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें