फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे यात्रा सुचारु रखने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य अधिकारी (सीईओ) रमेश कुमार ने वीरवार को यात्रा मार्ग का दौरा किया। इस दौरान विकास कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को यात्रियों को सुविधाएं मुहैया करवाने, मार्ग के रखरखाव करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार को श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कटड़ा से लेकर भवन तक यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान बैटरी कार और रोपवे सुविधा का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चौबीस घंटे पानी-बिजली की आपूर्ति, खानेपीने सहित सफाई और भारी बारिश के कारण ट्रैक पर गिरने वाले मलबे और यात्रा सुचारु रखने के बारे में निर्देशित किया। साथ ही अंडर ग्राउंड केबलिंग के रहे कार्य का भी निरीक्षण कर ट्रैक पर जारी वीडियो वॉल परियोजना के काम को नवरात्र तक पूरा करने के लिए कहा हैं। दूसरी ओर आपदा प्रबंधन और टास्क फोर्स को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट पर रहने के लिए जोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें