फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: निर्माण कार्य शुरू न करने वाले लाभार्थियों के खिलाफ वसूली के निर्देश

Sun, 27 Sep 2026 01:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी ने स्वीकृत आवास निर्माण परियोजनाओं की भौतिक प्रगति का जायजा लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। उधमपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-यू) 2.0 के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा के लिए उपायुक्त मिंगा शेरपा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला स्तर के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक के दौरान डीसी ने जिले के सभी शहरी निकायों में प्राप्त आवेदनों और स्वीकृत आवास निर्माण परियोजनाओं की भौतिक प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी लंबित कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही, जिन लाभार्थियों ने वित्तीय सहायता मिलने के बावजूद अभी तक मकान का निर्माण शुरू नहीं किया है, उनके खिलाफ रिकवरी (वसूली) की कार्रवाई शुरू करने के कड़े निर्देश जारी किए। उपायुक्त ने सहायक आयुक्त राजस्व को इस पूरी प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी रखने और आवश्यक कदम उठाने को कहा है ताकि जरूरतमंदों को योजना का समय पर लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें