फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

204 पंचायतों का मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश

Sun, 17 Apr 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
बैठक का लोगो - फोटो : फाइल
विज्ञापन
अंबेडकर जयंती पर केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत शनिवार को डीसी की अध्यक्षता में चौदह विभागों के आला अधिकारियों के साथ बैठक की गई। इसमें डीसी ने सभी अधिकारियों को ग्रामीण विकास के लिए 204 पंचायतों का मास्टर प्लान तैयार करने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंचायतों में जिस तरह की सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए, उसी के हिसाब से मास्टर प्लान तैयार किया जाए। ग्रामीण स्तर पर लोगों की अर्थव्यवस्था ठीक होने से ही देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। इसलिए इस पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है।

बैठक में विभिन्न विभागों के 17 आला अधिकारियों को नोडल अफसर नियुक्त करने के साथ ही 8 अबर्जवर भी नियुक्त किए गए, ताकि मास्टर प्लान को सही समय पर तैयार किया जा सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर कार्य करने के लिए सभी अधिकारियों को पंचायती नुमाइंदों की मदद से पंचायत सभाओं का आयोजन कर उनसे बात कर ही मास्टर प्लान तैयार करें। इस मौके पर विभिन्न विभागों के आला अधिकारियों के अलावा प्रशासनिक अधिकारी पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें