फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: व्यावसायिक सिलिंडर और कच्चे माल के दाम बढ़ने से फास्ट फूड महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। लगातार बढ़ रही महंगाई का असर अब फास्ट फूड कारोबार पर साफ दिखाई देने लगा है। व्यावसायिक गैस सिलिडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी के बाद दुकानदारों ने मोमोज, चाउमीन और स्प्रिंग रोल के दाम बढ़ा दिए हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक सबकी पसंद बन चुके फास्ट फूड के महंगे होने से आम लोग परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन

दुकानदार रमेश और सन्नी के अनुसार व्यावसायिक गैस सिलिंडर मुश्किल से 15 दिन तक चलता है और इसकी कीमत लगभग तीन हजार रुपये तक पहुंच चुकी है। ऐसे में दुकान का खर्च निकालना मुश्किल हो गया है।

दुकानदारों का कहना है कि सिर्फ गैस ही नहीं बल्कि खाना पकाने का तेल, सब्जियां और अन्य जरूरी सामान पहले से ही महंगे हैं। ऊपर से पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम के कारण सामान की ढुलाई का खर्च बढ़ गया है। इस कारण फास्ट फूड की कीमतें बढ़ाना मजबूरी बन गया है। लोगों का कहना है कि रोजमर्रा की हर चीज महंगी होने से घर का बजट पहले ही बिगड़ चुका था और अब बाहर खाना भी जेब पर भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



खाद्य पदार्थ पहले के रेट अब की कीमत

फ्राइड मोमोज 60 रुपये 70 रुपये

स्टीम मोमोज 60 रुपये 70 रुपये

चाउमीन 60 रुपये 70 रुपये

स्प्रिंग रोल 60 रुपये 70 रुपये

बर्गर 80 रुपये 90 रुपये

रेड पास्ता 80 रुपये 100 रुपये

चाप 100 रुपये 110 रुपये

पिज्जा (स्मॉल) 150 रुपये 175 रुपये

गोल गप्पे 10 रुपये (3 गोलगप्पे) 10 रुपये (2 गोलगप्पे)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें