फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सेना ने सभी पाकिस्तानी ड्रोन हवा में किए नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। भारत-पाक के बीच युद्ध विराम होने के बावजूद पाकिस्तान की ओर सेे शनिवार शाम को फिर से हवाई हमला किया गया।
सैन्य शिविरों को निशाना बनाने की कोशिश की गई। लेकिन भारतीय सेना ने सभी वार हवा में ही नष्ट कर दिए। सीजफायर के उल्लंघन पर पाकिस्तान की कड़ी आलोचना हो रही है। हर कोई पाकिस्तान को ओर भी करार जवाब देने की मांग कर रहा है।
शनिवार शाम को सीजफायर की घोषणा के बाद बाजारों में फिर से चहल-पहल बढ़ने लगी थी। शाम को दुकानें जल्द बंद करने की तैयारियां कर रहे व्यापारी आराम से दुकानदारी में जुटे थे। रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर लोगों की भी बाजारों में रौनक बढ़ थी। रात शुरू होते-होते जगह-जगह से पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन की खबरें आने लगीं। उधमपुर शहर व आसपास के इलाकों में आसमान पर कहीं ड्रोन और मिसाइल देखे जाने की भी सूचना मिलने लगी।
विज्ञापन

उधमपुर शहर में लगभग रात 8:25 बजे फिर से ब्लैकआउट कर दिया गया। सायरन भी बजना शुरू हो गए। आनन-फानन में लोगाों ने सभी गतिविधियां बंद कर दीं। सभी अपने घरों व सुरक्षित ठिकानों की ओर निकल पड़े। सड़कों से गुजरता यातायात बंद रोशनी में धीमी गति में रेंगता नजर आया।
विज्ञापन

वहीं, भारतीय सेना की ओर से एयर डिफेंस सिस्टम के माध्यम से आसमान में पाकिस्तानी ड्रोन नष्ट कर दिए गए। भारतीय सेना की सतर्कता की से पाकिस्तान का एक भी वार सफल नहीं हो पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें