फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डीडीसी चेयरमैन फहराएंगे तिरंगा, डाक बंगला तक नहीं चलाए जाएंगे यात्री वाहन

Tue, 15 Aug 2023 01:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पीजी कॉलेज के मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह
विज्ञापन

- ट्रैफिक रूट बदला, मेटाडोर और बस स्टैंड से हटेंगी गाड़ियां
उधमपुर। कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को देविकानगरी उधमपुर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर शहर के चप्पे-चप्पे में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पीजी काॅलेज के मैदान को सुरक्षाबलों ने पूरी तरह से सील कर दिया है। यात्री वाहन चालकों को सुबह गाड़ी नहीं चलाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस, सीआरपीएफ और सेना ने चप्पे चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया है।
सुबह 9 बजे मुख्य मेहमान डीडीसी चेयरमैन लाल चंद तिरंगा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इसके बाद परेड का निरीक्षण किया जाएगा। मुख्य मेहमान के भाषण के बाद मार्च पास्ट से मुख्य मेहमान को सलामी दी जाएगी और फिर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही नगर के प्रमुख चौक चौराहों पर विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संस्थाओं द्वारा तिरंगा फहराने के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। चौक चौराहों को तिरंगा लाइट और गुब्बारों के साथ सजाया गया है। सभी नाकों को अलर्ट कर दिया है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। सोमवार को पुलिस ने जखैनी, फ्लाटा, टिकरी में नाका लगा कर घाटी से जम्मू की तरफ जाने वाले वाहनों की तलाशी ली। वाहनों में सवार यात्रियों के पहचान पत्र देखे गए। रामनगर, मजालता, चिनैनी तहसील में भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पुलिस ने राजमार्ग पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। राजमार्ग के कुछ हिस्सों पर पर सेना की टुकड़ियां भी गश्त लगाकर सुरक्षा को संभाले हुए हैं। इसके साथ शहर के भी कई इलाकों में सेना की टीमें गश्त लगा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक रूट में किया बदलाव
स्वतंत्रता दिवस के आयोजन के दौरान ट्रैफिक रूट में भी बदलाव रहेगा। शहर के बीच पुराने राजमार्ग पर डाक बंगला तक सुबह यात्री वाहन व अन्य बड़े वाहन नहीं चलेंगे। मेटाडोर स्टैंड और बस स्टैंड से भी गाड़ियां हटाई जाएगी। धार रोड़ खुला रहेगा। ओमाड़ा मोड़ पुराने रास्ते से शहर में गाड़ियों को चलने की अनुमति दी गई है। बड़े वाहन ट्रक, बस को फोरलेन राजमार्ग से गुजरना होगा। समारोह के समाप्त होने तक ट्रैफिक प्रतिबंध रहेगा और उसके बाद सामान्य ट्रैफिक चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें