फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लोगों के घरों में पहुंच रहे पहाड़ से निकलने वाले पत्थर व मिट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। धंती गांव में एक मार्च को हुई भारी बारिश के चलते सड़क धंस गई थी। पहाड़ से पत्थर व मिट्टी निकल रही है। इससे लोगों के घरों को खतरा पैदा हो गया है। लोगों ने समस्या का समाधान न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

हालांकि पीएमजीएसवाई विभाग की ओर से सड़क बनाई गई थी, जोकि दो दिन हुई बारिश के चलते धंस गई। इससे पहाड़ से मिट्टी पत्थर नीचे सड़क के साथ-साथ लोगों के घरों तक पहुंच रहे हैं। इसके चलते लोगों को जान का खतरा हो गया है। वहीं बुधवार को कांग्रेस नेता सुमित मगोत्रा ने गांव का दौरा किया और वहां पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर मगोत्रा ने कहा कि हैरानी की बात है कि पांच दिन बीत जाने के बाद भी विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं आया। उन्होंने कहा कि बीते दिन विभाग की ओर से जेई को जेसीबी लेकर भेजा गया था। उसे गांव के लोगों ने वापस भेज दिया। उन्होंने कहा कि वे डीसी से मांग करते हैं कि जिसने भी सड़क का निर्माण करवाया है, उसकी जांच होनी चाहिए। लोगों ने दीवार को सपोर्ट देने के लिए लकड़ी के खंभे लगाकर अपने घरों की दीवारों को बचाया। उन्होंने कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि किस ठेकेदार व विभाग के किस जेई ने इस सड़क का काम करवाया है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह धार रोड उधमपुर में डीसी दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें