फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: प्राइमरी हेल्थ सेंटर मजालता को उपजिला अस्पताल बनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मजालता। मजालता में ब्लॉक दिवस पर जल जीवन मिशन परियोजना को जल्द बहाल कर पेयजल की समस्या को दूर करने की मांग की गई, वहीं मजालता में प्राइमरी हेल्थ सेंटर को अपग्रेड कर उपजिला अस्पताल बनाने की मांग की गई।
विज्ञापन

बुधवार को मजालता में आयोजित ब्लाॅक दिवस पर डीसी सलोनी राय ने लोगो की समस्याओं को सुना और मौके पर मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों को लोगों की उचित मांगों का मौके पर ही निपटारा करने के निर्देश भी दिया। ब्लॉक दिवस पर तहसील और जिला प्रशासन के अधिकारियों के अलावा काफी संख्या में मजालता के लोग उपस्थित रहे। पूर्व पंच अमित शर्मा ने मानसर से जुड़े कुछ मुद्दे उठाए। इनमें मानसर बस स्टैंड पर लंबित दो किलोमीटर सड़क पर तारकोल, जल जीवन मिशन के तहत जलापूर्ति को जल्द बहाल करने और मानसर झील के विकास को लेकर परियोजना तैयार करने की मांग की गई। मजालता से सुरेश कुमार ने ग्रामीण विकास विभाग की ओर से ठेकेदारों के बकाया भुगतान में हो रही समस्या को उठाया, जबकि नीली के रहने वाले केवल कुमार ने केसीसी ऋण व्यवस्था में कमियों और जेजेएम योजना का अच्छे से लागू न होने जैसी खामियों पर प्रकाश डाला। इसके अलावा शिविर में बिजली के बिल ज्यादा आना, मनवाल में सुलभ शौचालय, रेलवे स्टेशन मनवाल में ट्रेन का ठहराव को बढ़ाने, मनवाल में पार्किंग जैसी समस्याओं एवं मांगों को उजागर किया। सरतैड़ी के सेवानिवृत्त एसआई मोहन लाल ने नशे पर लगाम लगाने और ड्रग इंस्पेक्टर को मजालता में अच्छे से जांच करने की भी मांग रखी। आखिर में डीडीसी मजालता अमित शर्मा ने मजालता को जोड़ने वाले पुल को बनने में हो रही देरी, ट्रांसफॉर्मर की कमी, पानी की किल्ल्त, मनवाल में एक्सीडेंट अस्पताल का निर्माण, पीएचसी मजालता में अतिरिक्त इमारत के साथ-साथ मजालता पीएचसी को अपग्रेड कर उप जिला अस्पताल में तब्दील करने की मांग की।
लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद डीसी ने कुछ समस्याओं का संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निपटारा करने के निर्देश दिए, जबकि अन्य अहम समस्याओं का भी जल्द प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का आश्वासन दिया। डीसी सलोनी राय ने लोगों को सूर्य घर योजना का लाभ उठाने को कहा। उन्हाेंने सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो सहित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें