पौनी में आपदा से बचने के उपाय बताते टीम के सदस्य।
पौनी। कस्बे में मंगलवार को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की तरफ से राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को प्राकृतिक आपदा से बचने के गुर सिखाए गए।
एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर बच्चन लाल, लाइजन ऑफिसर विनोद कुमार, सब इंस्पेक्टर रामपाल और एनडीआरएफ के इंस्ट्रक्टर कश्मीर सिंह ने छात्रों को जागरूक किया। इस दौरान आग बुझाने के उपाय बताए गए। भूकंप आने पर सुरक्षित जगह पर खुले स्थान पर खड़ा रहें। सड़क दुर्घटना होने पर मौके पर उपस्थित व्यक्ति सबसे पहले घायल व्यक्ति का खून रोकने की कोशिश करे। अगर कोई साफ सुथरा कपड़ा है तो घायल को तुरंत खून बहने वाली जगह बांधें ताकि खून न बहे। घायल व्यक्ति को हौसला दें। उसके बाद उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाएं। इसके बाद कस्बे के मुख्य बाजार में भी जनता को जागरूक किया गया। गैस सिलिंडर में अगर आग लग जाए तो किस तरह से बचाव कार्य किया जा सकता है। इस मौके पर तहसीलदार पौनी भी मौजूद रहे।