फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में मेधावी छात्रों को नगद पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

विज्ञापन
उधमपुर के डिग्री कालेज में मेधावी छात्रा को पुरस्कार देकर सम्मानित करते प्रिंसिपल - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन कर सेमेस्टर छह के परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएससी, बीबीए, बीसीए और बी.कॉम के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इसमें बीएससी मेडिकल की पूर्वी को दूसरा स्थान हासिल करने पर 6000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। जबकि, बीबीए की कीर्ति शर्मा और सुमिक्षा गुप्ता को पहला और दूसरा स्थान हासिल करने के लिए 6000-6000 का नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं, रिया गुप्ता पुत्री विजय कुमार और रिया गुप्ता पुत्री रमेश गुप्ता को क्रमश: छठा और नौवां स्थान हासिल करने पर पांच-पांच हजार से सम्मानित किया गया।
बीकॉम के मन्नाथ कालसोत्रा को सातवां स्थान हासिल करने पर पांच हजार का नकद पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा बीसीए के पारुल देव को 10वां स्थान हासिल करने पर पांच हजार का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्रधानाचार्य प्रो. सुभाष चंद्र ने कहा कि उन्होंने अपने माता पिता के साथ उनके संस्थान का भी नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें