उधमपुर/पंचैरी। तहसील के विभिन्न सरकारी स्कूलों में पंचैरी के जोनल शिक्षा योजना अधिकारी राजेश शर्मा की अध्यक्षता में छात्रवृत्ति प्रोत्साहन के संबंध में जागरूकता सह नामांकन शिविरों का आयोजन किया गया। इसके तहत गवर्नमेंट मिडिल स्कूल प्रायी, गवर्नमेंट मिडिल स्कूल लटयार तथा गवर्नमेंट मिडिल स्कूल भरनाडा में अलग अलग शिविर लगाए गए। जेडईपीओ ने जनता की समस्याओं को सुना और उनकी शिकायतों को उचित प्राधिकारी के पास रखने का आश्वासन दिया। शर्मा ने कहा कि एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग और ईबीसी श्रेणियों के गरीब छात्रों के लिए केंद्र सरकार ने नामांकन अभियान और विभिन्न छात्रवृत्ति प्रोत्साहनों की शुरूआत की गई है। ताकि, कोई भी गरीब छात्रवृत्ति से वंचित न रहे। संवाद