फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित,

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में सोमवार को एक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। इसमें जम्मू विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में विभिन्न स्पर्धाओं में विजेता रही टीमों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान आदित्य के नेतृत्व में हैंडबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतने वाली कॉलेज की टीम को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। जिसके मुख्य खिलाड़ी अरुण शर्मा, अंकुश सरमल, अमन कुमार, रोहित शर्मा, आशीष सिंह, कार्तिक ठाकुर, तुषार शर्मा, राम सहवाग और राघव ठाकुर शामिल थे।
संबंधित सदस्यों ने कहा कि मुक्केबाजी प्रतियोगिता में अंकुश ठाकुर और आर्यन शर्मा ने 1-1 रजत पदक और अमन शर्मा ने एक कांस्य पदक जीता है। जबकि, तलवारबाजी प्रतियोगिता में कामरान नाइक, दानिश और दीप सिंह की टीम ने तीन कांस्य पदक जीते हैं। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. सुभाष चंद्र शर्मा मुख्यातिथि थे। उन्होंने शारीरिक निदेशक शशि कुमार शर्मा और प्रतिभागी टीमों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों को इस तरह के आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों में भाग लेना विद्यार्थियों के विकास के लिए आवश्यक है। इससे शारीरिक व्यायाम के अलावा विद्यार्थियों में टीम वर्क (साथ मिलकर काम करना) और खेल भावना पैदा होती है। इस मौके पर खेल संयोजक प्रो. कमल किशोर, शारीरिक निदेशक शशि कुमार शर्मा और खेल समिति के सदस्य प्रो. संजय कुमार, डॉ. अजय कुमार शर्मा, डॉ. अर्चना गुप्ता, प्रो. सोमोष कुमार, प्रो. इम्तियाज शाहिद, आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें