फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीब पांच हजार लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
उधमपुर शहर के आदर्श कालोनी मोहल्ले में कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए विशेष शिविर - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में सोमवार को करीब पांच हजार लोगों का कोरोना टीकाकरण किया गया। रविवार को छुट्टी के दिन करीब दो हजार लोगों को ही टीका लगाया जा सका था, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को कुल 4944 लोगों का टीकाकरण हुआ है। इनमें 18 से 44 आयु वर्ग में 249 लोगों को पहली और 3766 लोगों को दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग में 26 लोगों को पहली और 841 को दूसरी, 60 से अधिक आयु वर्ग में एक को पहली और 61 को दूसरी डोज लगाई गई है। जिले में अब तक कुल 716618 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। 429367 लोगों को पहली और 287251 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। दूसरी डोज लगाने में विभाग ने 68.24 प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें