फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुग्गर प्रदेश में होली का पर्व आज, तैयारियां पूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। रंगों के त्योहार होली की पूर्व संध्या पर रविवार को खरीदारी करने को लेकर बच्चों व युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। दिनभर बच्चे व युवा होली की तैयारियों को अंतिम रूप देने में व्यस्त दिखे। कोई गुलाल खरीद रहा था, तो कोई पिचकारी खरीदने में व्यस्त था। वहीं होली के उपलक्ष्य पर बाजार में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

होली पर बच्चे व युवा गुलाल के साथ मौज मस्ती करने का तैयार हैं। होली को लेकर बच्चों की मस्ती होली से कई दिन पहले ही शुरू हो जाती है। रविवार को भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब मौसम में सुधार होने पर शाम के समय बच्चे अपने परिवार के साथ खरीदारी करने के लिए बाजार में पहुंचे, जहां सभी ने अपनी पसंद का गुलाल खरीदने के साथ पिचकारियां खरीदी। घर पहुंचने पर बच्चे टोलियों में घूमकर योजना बना रहे थे कि किस प्रकार होली के दिन एक दूसरे को गुलाल के साथ रंगेंगे। गुलाल मिलने पर तो बच्चों ने एक -ूसरे को रंग लगाना भी शुरू कर दिया था। कई स्थानों पर बच्चे एक दूसरे पर पानी से भरे हुए वैलून फेंकते हुए नजर आए। बच्चों का कहना था कि कई दिनों से होली का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार वो दिन आ ही गया है।
सोमवार को होली के दिन अपनी योजनाओं पर पूरा अमल करेंगे और किसी को भी गुलाल लगाए बिना जाने नहीं देंगे। युवा वर्ग ने भी अपनी तैयारी में किसी तरह की कसर नहीं छोड़ी है। युवा शहर के विभिन्न हिस्सों में टोलियां बना कर एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाएंगे। इसके अलावा शहर के विभिन्न हिस्सों में डीजे के धुन पर नाच गाकर भी होली का जश्न मनाया जाएगा। वहीं होली को लेकर शहर के अंदर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें