फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रासायनिक रंग से रहें सावधान, हर्बल रंग का करें इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। होली का पर्व नजदीक आते ही बाजार सज गए हैं। इस बार स्वास्थ्य को लेकर लोगों में जागरूकता भी बढ़ी है। होली खेलते समय रासायनिक रंगों के उपयोग से बचें और हर्बल रंगों का अधिक इस्तेमाल करें ताकि त्वचा संबंधी बीमारियों से बचाव हो सके।
विज्ञापन

विशेषज्ञों के अनुसार बाजार में मिलने वाले सस्ते रासायनिक रंगों में कई बार हानिकारक तत्व मिलाए जाते हैं जो त्वचा पर एलर्जी, खुजली और जलन जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। आंखों में जाने पर ये रंग संक्रमण और सूजन का कारण भी बन सकते हैं। बच्चों और बुजुर्गों की त्वचा अधिक संवेदनशील होती है इसलिए विशेष सावधानी बरतना जरूरी है। हर्बल रंग प्राकृतिक फूलों, चंदन, मुल्तानी मिट्टी और अन्य वनस्पतियों से तैयार किए जाते हैं जिससे त्वचा को नुकसान की संभावना कम रहती है। ये रंग न केवल सुरक्षित होते हैं बल्कि पर्यावरण के लिए भी अनुकूल माने जाते हैं। होली का त्योहार प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है जिसे सुरक्षित और स्वस्थ तरीके से मनाना चाहिए।


होली खेलने से पहले क्रीम, लोशन या मॉइस्चराइजर लगाएं ताकि रंग त्वचा पर सीधा प्रभाव न डाल सकें। आगर एलर्जी, खुजली और जलन जैसी समस्याएं दिखें तो नजरअंदाज न करें। जल्द डॉक्टर के पास जाएं। आंखों में रंग जाने पर उसी समय साफ पानी से आंखें साफ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सुरिंद्र गुप्ता, त्वचा विशेषज्ञ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें