फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जश्न के बदले रंग, आंखों व त्वचा की सुरक्षा के लिए उड़ेंगे हर्बल रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
होली की खुमारी : बच्चों के लिए कार्टून वाली वाटर गन, रंगीन चश्मे और टोपियां बनीं आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

उधमपुर। रंगों का त्योहार होली नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक देखते ही बन रही है। बुराई पर अच्छाई की जीत के इस महापर्व को लेकर दुकानदारों ने अपनी दुकानों को रंग-बिरंगे गुलाल, आकर्षक पिचकारियों और मुखौटों से सजा लिया है। बाजार में बच्चों के लिए विशेष रूप से कार्टून वाली वाटर गन, रंगीन चश्मे और टोपियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
इस बार ग्राहकों का रुझान केमिकल युक्त रंगों के बजाय हर्बल और प्राकृतिक रंगों की ओर अधिक दिख रहा है। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार लोग त्वचा और आंखों की सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए हैं, इसलिए हर्बल गुलाल की मांग सबसे ज्यादा है। मिठाइयों और विशेष पकवानों की दुकानों पर भी अभी से बुकिंग शुरू हो गई है। पूरे बाजार में त्योहार का माहौल बन गया है। दस दिन पहले ही बच्चों ने रंगों से खेलना शुरू कर दिया है। लोग परिवार और दोस्तों के साथ होली की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

सांस्कृतिक महत्व और परंपरा
अधिकतर युवा पीढ़ी होली के इतिहास से वंचित हो रही है। ऐसे में जश्न को मनाने के साथ पर्व की महत्ता से भी युवा वर्ग को जोड़ना जरूरी है। पौराणिक कथा के अनुसार भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद को मारने के लिए राक्षस हिरण्यकश्यप ने बहन होलिका को प्रह्लाद के साथ चिता पर बैठने के लिए कहा। होलिका को आग में नहीं जलने का वरदान था लेकिन जब वह प्रह्लाद को लेकर आग पर बैठी तो जलकर राख हो गई। प्रह्लाद सुरक्षित बच गए, जिससे बुराई का अंत हुआ। इसलिए होलिका दहन भी किया जाता है। साथ ही यह पर्व राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम के प्रतीक के रूप से भी मनाया जाता है। श्री कृष्ण जी ने राधा को सबसे पहले रंग लगाया था। सर्दियों के अंत और बसंत के आगमन पर आ रहा त्योहार आपसी मतभेद भुलाकर भाईचारे के साथ नए जीवन की शुरुआत करने का अवसर देता है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल मनाएगा होली मिलन
व्यापार मंडल के अध्यक्ष जतिंदर बरमानी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी 4 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न संगठनों और शहरवासियों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने जनता से सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें