फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बारिश में भूस्खलन से दो घंटे बंद रहा हिमकोटी मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा । अर्द्धकुुंवारी से भवन की ओर जाने वाला नया हिमकोटी मार्ग वीरवार देर रात हुई बारिश के बाद हुए भूस्खलन के कारण दो घंटे तक बंद रहा। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिर पड़े। भूस्खलन के दौरान श्रद्धालु भवन की ओर आ जा रहे थे। हालांकि किसी को कोई चोट नहीं पहुंची। भूस्खलन से मार्ग पर बने टीन के शेड को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

भूस्खलन की सूचना मिलते ही श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के साथ ही एनफोर्समेंट विंग, आपदा प्रबंधन दल और इंजीनियरिंग विंग के सदस्य मौके पर पहुंच गए और पत्थरों को मार्ग से हटाने का कार्य शुरू कर दिया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग से पत्थर हटा दिए गए। इसके बाद अधिकारियों द्वारा निरीक्षण करने के वाद मार्ग को श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। भूस्खलन के कारण यह मार्ग करीब 2 घंटे बंद रहा व दूसरी ओर बैटरी कार सेवा भी स्थगित करना पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें