फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तेंदुए को मारने लद्दा पहुंची एसओजी, शाम तक नहीं मिली कामयाबी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/चिनैनी। आदमखोर तेंदुए को मारने के लिए एसओजी की टीम शुक्रवार को लद्दा पहुंच गई और सर्च आपरेशन शुरू कर दिया। हालांकि शाम तक इसमें कामयाबी नहीं मिल सकी थी। इस अभियान को रविवार को भी जारी रखा जाएगा। दिन भर टीमों ने ड्रोन के जरिए भी तेंदुए का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन वह कहीं दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन

दो बच्चों पर हमला करने के बाद आदमखोर तेंदुए को मारने के आदेश पांच दिन पहले जारी किए गए हैं, लेकिन अभी तक वाइल्ड लाइफ तेंदुए को मारने में कामयाब नहीं हो सकी है। अब इस काम में एसओजी की मदद ली गई है। एसओजी की टीम शुक्रवार दोपहर को लद्दा पहुंची और वाइल्ड लाइफ के साथ मिलकर अभियान तेज करते हुए काम शुरू किया। घंटों तक जंगल में तेंदुए की तलाश करते रहे और इस दौरान ड्रोन से तलाश का प्रयास किया, लेकिन शाम तक किसी तरह की कोई कामयाबी नहीं मिली है।
12 दिन से तेंदुए को पकड़ने का चल रहा प्रयास
तिरछी नरोर इलाके में जब तेंदुए ने पहले बच्चे को अपना शिकार बनाया था तो 3 सिंतबर से वाइल्ड लाइफ की टीम ने उसको पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया था। इसके लिए आठ जंगले भी लगाए हैं, लेकिन इसके बावजूद यह लोग तेंदुए को पकड़ नहीं पाए हैं। अब मारने का आदेश है, लेकिन तेंदुआ हाथ नहीं लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें