फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरम्मत कार्य के चलते दिनभर बंद रहा हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। रामबन जिले में हाईवे पर जारी विकास और मरममत कार्य के चलते शुक्रवार को दिनभर घाटी जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध रहा। इस कारण उधमपुर के विभिन्न हिस्सों में सुबह से शाम तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। चालक दिनभर आगे जाने की अनुमति का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

राजमार्ग के मरम्मत के कार्य के चलते फरवरी में हर शुक्रवार को राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को बंद रखा जा रहा है। घाटी जाने वाले वाहनों को उधमपुर में रोका जा रहा है, जबकि जम्मू जाने वाले वाहनों को घाटी में ही रोका जा रहा है। पुलिस ने वीरवार रात को वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था।
इसके बाद उधमपुर में रोके गए वाहनों की लंबी कतार लगने लगी थी। शुक्रवार दोपहर तक जखैनी, भारत नगर, संगूर, रठियान, बट्टल बालियां, गरनई, मांड, टिकरी में सैकड़ों ट्रक रोके दिए हैं और चालक आगे जाने की अनुमति का इंतजार कर रहे हैं। जहां वाहनों को रोका गया है वहां पर पानी और शौचालय की सुविधा नहीं होने से चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर तो कोई दुकानें भी नहीं हैं। हालांकि इस दौरान पुलिस ने किश्तवाड़, चिनैनी, डोडा, भद्रवाह जाने वाले वाहनों पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगा कर रखा था। इनको उधमपुर से आगे जाने की अनुमति मिल रही थी। इन वाहनों को रोक कर पूछताछ की जा रही थी और उसके बाद ही आगे जाने की अनुमति मिल रही थी। शाम होने पर पुलिस ने ट्रकों को घाटी की तरफ जाने की अनुमति नहीं दी। पुलिस इनको शनिवार सुबह ही घाटी की तरफ जाने अनुमति देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें