चिनैनी। चिनैनी-नाशरी टनल के टोल के निकट स्कूटी के पैराफिट से टकराने से एक युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सीएचसी चिनैनी लाया गया। घायल की पहचान रविंद्र कुमार (29) निवासी मजालता के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार उधमपुर से नाशरी की ओर जा रही स्कूटी अनियंत्रित हो कर पैराफिट टकरा गई। घायल को तुरंत हो सीएचसी चिनैनी लाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही, टनल में बटोत पुलिस स्टेशन के अंतरगत दो वाहनों की टक्कर में दो यात्री घायल हुए हैं। जिन्हें भी सीएचसी चिनैनी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।