फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समरोली में देवाल पुल के पास पस्सियां गिरने पर राजमार्ग बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/चिनैनी। चिनैनी के समरोली में देवाल पुल के पास बुधवार रात को पस्सियां गिरने पर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। राममार्ग के बंद होने पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है। उधमपुर से भी वाहनों के घाटी के साथ डोडा, किश्तवाड़, भद्रवाह, पटनीटाप, रामबन जाने पर रोक लगा दी गई है। फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी की मशीनरी ने राजमार्ग को खोलने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही चल रही थी। देवाल पुल के पास रात करीब आठ बजे अचानक से पस्सियां गिरने लगी और राजमार्ग बंद हो गया। जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया। इसके बाद राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कुछ समय के बाद उधमपुर के जखैनी से भी वाहनों के आगे बढ़ने पर रोक लगा दी गई और उधमपुर में भी रोके गए वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी मिलने पर फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी ने राजमार्ग को खोलने का काम शुरू कर दिया। देर रात में राजमार्ग से पस्सियां हटाकर मार्ग खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें