फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के शिविर में 332 लोगों के स्वास्थ्य की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह। राष्ट्रीय राइफल्स(आरआर) ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में उपमंडल अस्पताल के सहयोग से हंगा में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस दौरान आसपास के गांवों से भी महिलाएं स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए पहुंचीं। शिविर में कुल 332 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
विज्ञापन

चिकित्सा शिविर का उद्घाटन रेजिमेंटल चिकित्सा अधिकारी राष्ट्रीय राइफल्स ने किया। उन्होंने कोरोना काल में स्थानीय लोगों द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। शिविर के दौरान सेना के चिकित्सा अधिकारी के साथ-साथ दो नर्सिंग सहायकों और सब डिविजनल अस्पताल भद्रवाह की महिला चिकित्सा अधिकारी ने महिलाओं की जांच कर उन्हें दवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें