फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइमरी हेल्थ सेंटर भरनारा में हुआ हेल्थ मेले का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मजालता। मजालता ब्लॉक में पड़ते प्राइमरी हेल्थ सेंटर(पीएचसी) भरनारा में बीएमओ मजालता डॉ. संगीता अजरावत की देखरेख में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जिला विकास परिषद उधमपुर की उपाध्यक्ष जुही मन्हास पठानिया ने बीडीसी अध्यक्ष ब्लॉक मजालता कैप्टन दीनानाथ भगत, तहसीलदार मजालता उत्तम सिंह पालसर और भरनारा के स्थानीय सरपंच राजेश कुमार शर्मा की मौजूदगी में किया। हेल्थ मेले में जिला प्रशासन की तरफ से भेजी गई स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीमों ने मरीजों का निशुल्क उपचार किया। साथ ही दवाएं दीं।
विज्ञापन

सरपंच राजेश कुमार शर्मा ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य मेले का लाभ लेने की अपील की। बीडीसी अध्यक्ष कैप्टन दीनानाथ भगत ने कहा कि स्वास्थ्य मेला तहसील के लोगों के लिए लाभकारी साबित होगा। सीएमओ से अपील की है कि वह अल्ट्रासाउंड मशीन को जल्दी से जल्दी इंस्टॉल करवाएं। साथ ही प्रशिक्षित डॉक्टर मुहैया करवाए।
उन्होंने कहा की लोगों की शिकायतें आती रहती हैं कि एक्स रे मशीन और डेंटल चेयर खराब रहती है। उसको हैंडल करने वाले टेक्नीशियन ने होने से कुछ लोगों को सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं। इस कैंप में ब्लॉक मजालता की पंचायत थालोरा के सरपंच बाबूराम शर्मा, पंचायत बाटी बड़ी गढ़ के सरपंच शौकत अली, पंच बलदेव सिंह मनकोटिया, पंच मोहन लाल गुप्ता, ब्लॉक मजालता के गणमान्य लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें