फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल की आग बुझाने में मदद करें लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जंगल की आग को नियंत्रित करने और रोकने में स्थानीय लोगों की मदद लेने का प्रयास जारी है। इसी के तहत चनैनी के बश्ट इलाके में एक बैठक एसडीपीओ चिनैनी अहमद शफी द्वारा आयोजित की गई। बैठक में जंगल की आग से निपटने के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। इसमें सरपंच, पूर्व सरपंच, पंच और ग्राम चिनैनी तथा बश्ट और इनके आस-पास के क्षेत्रों के अन्य प्रमुख लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान एसडीपीओ चिनैनी ने लोगों को वनों के महत्व और पर्यावरण पर जंगल की आग के प्रभाव के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि यह क्षरण को भी बढ़ाता है और मिट्टी के भौतिक और रासायनिक गुणों को बदल देता है। जंगल की आग पारिस्थितिकी तंत्र को बहुत नुकसान पहुंचाती है। इससे मिट्टी की संरचना प्रभावित होती है, वन उपज की गुणवत्ता में गिरावट आती है और वन्य जीवन नष्ट हो जाता है। प्रतिभागियों से यह भी अनुरोध किया गया कि वे अपने आसपास के अन्य लोगों को संदेश दें और स्वयंसेवकों को जंगल और वन्य जीवन संसाधनों को जंगल की आग से बचाने के लिए प्रेरित करें। इसी तरह एसडीपीओ चिनैनी और एसएचओ कुद की संयुक्त अध्यक्षता में नत्था टॉप क्षेत्र में भी एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कुद, नत्थाटॉप और पटनीटॉप क्षेत्र के प्रमुख नागरिकों ने भाग लिया। इसमें जंगल में आग लगने की कुछ घटनाओं की सूचनाओं बारे जानकारी दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीपीओ चिनैनी ने प्रतिभागियों से जंगल की आग की घटनाओं को नियंत्रित करने में वन एवं पुलिस विभाग की मदद करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें