कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा और मां वैष्णो देवी भवन क्षेत्र में शनिवार की शुरुआत साफ धूप के साथ हुई, जिससे दोपहर तक श्रद्धालुओं ने हेलिकॉप्टर सेवा का लाभ उठाया। हालांकि, दोपहर बाद अचानक धुंध छाने के कारण हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित हो गई और यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।
धुंध और बादलों के कारण मौसम सुहावना हो गया, जिससे श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत मिली। शाम छह बजे तक करीब 17 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे। बैटरी कार, रोपवे, घोड़ा और पिट्ठू जैसी अन्य सभी यात्रा सुविधाएं सुचारु रूप से जारी रहीं, और श्रद्धालु उत्साह के साथ पारंपरिक मार्ग से आगे बढ़ते रहे। संवाद