फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सरकारी डिग्री कॉलेजों में दाखिले का अंतिम मौका

Sun, 27 Sep 2026 01:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सरकारी डिग्री कॉलेजों में स्नातक और पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड पीजी पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए विद्यार्थियों को एक और अवसर मिला है। सत्र 2026-27 के तहत खाली सीटों पर अब 30 सितंबर तक प्रवेश लिया जा सकेगा।
विज्ञापन

विद्यार्थी 28 सितंबर की रात 10 बजे तक नया पंजीकरण कर सकते हैं और 11 बजे तक कॉलेज व पाठ्यक्रम का चयन कर सकेंगे। इसके बाद 29 सितंबर को काउंसलिंग प्रक्रिया होगी और 30 सितंबर शाम 5 बजे तक सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। जिन विद्यार्थियों का पहले से दाखिला हो चुका है, वे इसमें हिस्सा नहीं ले सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें