फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी और पस्सी गिरने से करीब 12 घंटे बंद रहा हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जवाहर टनल के आसपास के इलाके में बर्फबारी और चिनैनी के समरोली इलाके में पस्सी गिरने के चलते जम्मू-श्रीनगर हाइवे करीब 12 घंटे बंद रहा है। इस कारण जगह-जगह वाहनों की कतारें लगी रहीं। वहीं, चालकों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। उधर, शुक्रवार को मरम्मत के चलते हाईवे बंद रहेगा।
विज्ञापन

वीरवार तड़के तीन बजे जवाहर टनल इलाके में भारी हिमपात होने के चलते हाईवे को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया, जिसे करीब दोपहर 12 बजे मौसम में सुधार होने के बाद किया गया। इसके अलावा चिनैनी के समरोली इलाके में दोपहर एक बजे पस्सी गिरने से हाईवे तीन घंटे तक बंद रहा। बाद में निर्माण कंपनी ने मलबे को हटा कर शाम चार बजे यातायात को बहाल किया। इसके बाद चालकों और यात्रियों ने राहत की सांस ली है। चालक व यात्री दिन भर राजमार्ग के खुलने का इंतजार करते रहे। हालांकि इस दौरान छोटे वाहनों सहित पत्नीटाप, डोडा भद्रवाह व किश्तवाड़ की तरफ वाहनों की आवजाही बहाल रही।
श्रीनगर की तरफ आवजाही बंद होने से दिनभर राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इस बीच समरोली के समीप पस्सी व पत्थर गिरने की वजह से चिनैनी, पत्नीटाप , डोडा, भद्रवाह व किश्तवाड की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही भी दोपहर तक बंद रही। हाइवे पर पहले से ही लगी ट्रकों की लंबी कतारों की वजह से पत्नीटाप व डोडा किश्तवाड की तरफ जाने वाले वाहनों को भी गंभीर जाम की समस्या से परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हर रोज राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही एक तरफ रखी जा रही है। मंगलवार को वाहनों की आवाजाही जम्मू से श्रीनगर की तरफ रखी गई थी। उधमपुर से ट्रकों को घाटी की तरफ सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक रवाना किया गया। दोपहर एक बजे के बाद ट्रकों के जखैनी से आगे बढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें