फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दिनभर रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/रामबन। बनिहाल के खारपुरा इलाके में पस्सियां गिरने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग करीब दो घंटे बंद रहा। राजमार्ग बंद होने के कारण चालकों व यात्रियों काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जब राजमार्ग खुला तो जाम की स्थिति पैदा हो गई और इसके बाद शाम तक राजमार्ग पर वाहन रेंग रेंग कर चलते रहे। रामबन के कैफेटेरिया मोड़ इलाके में भी राजमार्ग पर पत्थर गिरने के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मौसम साफ होने के बाद भी रामबन व बनिहाल के बीच पहाड़ से पस्सियां गिरने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भी पस्सियां गिरने पर ढाई घंटे तक राजमार्ग बंद रहा और उधमपुर व रामबन में जाम की स्थिति बनी रही थी। कुछ ऐसी ही स्थिति बुधवार को भी बनी। जानकारी अनुसार बनिहाल के पास खारपुरा इलाके में सुबह करीब नौ बजे पस्सी गिरने पर राजमार्ग बंद हो गया। राजमार्ग बंद होने पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। उधमपुर के जखैनी इलाके से वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर रोक लगा दी गई। इसके बाद देखते ही देखते वाहनों की कतार बढ़ने लगी और कुछ समय के बाद राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। वहीं, खारपुरा में राजमार्ग को खोलने में करीब दो घंटे का समय लग गया। फोरलेन का निर्माण कर रही कंपनी को राजमार्ग को खोलने में सुबह करीब 11 बजे कामयाबी मिली।
इसके बाद रामबन में भी जाम की स्थिति पैदा हो गई। दोपहर करीब तीन बजे रामबन के कैफेटेरिया मोड इलाके में पहाड़ पत्थर गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। जब पत्थर गिरते तो राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जाती और फिर पत्थरों को हटाने के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी जाती। इसके बाद शाम तक इसी तरह से वाहन चलते रहे। शहर में जाम लगने के कारण शहरवासियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशान भारत नगर, जखैनी और संगूर के लोग रहे, क्योंकि यह मोहल्ले राजमार्ग के किनारे पर हैं और जाम के कारण लोगों के लिए घर तक पहुंचना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें