फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी रही हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों ने भी हड़ताल कर सरकार से तुरंत फैसला वापस लेने की मांग की। जम्मू-कश्मीर मेडिकल एम्प्लाइज फेडरेशन के अध्यक्ष एवं जीएमएसी के एचओडी डॉ. धीरज शर्मा ने बताया कि 20 जनवरी को डायरेक्टर फाइनेंस द्वारा आदेश जारी किया गया था, जिसमें रोस्टर के आधार पर ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों की ढाई दिन की सैलरी काटने की बात कही गई थी। इसी के विरोध में वीरवार को कर्मचारियों ने काम नहीं किया।
विज्ञापन

हड़ताल के दौरान गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में नियमित सेवाएं प्रभावित रहीं। हालांकि आपात सेवाओं को जारी रखा गया। इसके बावजूद दूरदराज के मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। काफी मरीजों को क्लीनिकों का रुख करना पड़ा। कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि आदेश को जल्द वापस नहीं लिया तो फेडरेशन बड़ा आंदोलन करेगी जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें