फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी पंचैरी में शवगृह, गैरेज का होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइमरी हेल्थ सेंटर पंचैरी में जल्द शवगृह की सुविधा मिलेगी। यहां कई विकास कार्यों के लिए सरकार की तरफ से 63.81 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इनमें मुख्य रूप से शवगृह की सुविधा है। पीएचसी में शवगृह की सुविधा न होने के कारण डाक्टरों को मजबूरन खुले में शव का पोस्टमार्टम करना पड़ता है। पंचैरी के लोग भी कई वर्षों से शवगृह की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

प्राइमरी हेल्थ सेंटर पंचैरी कई वर्षों से सुविधाओं के अभाव में चल रही है। इस कारण पंचैरी के लोगों के साथ स्टाफ को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सुविधाएं न होने पर कई बार पंचैरी के लोगों ने इसको लेकर प्रदर्शन भी किए हैं। पीएचसी में सबसे बड़ी परेशानी शवगृह की सुविधा का न होना है।
जब भी किसी की दुर्घटना में मौत होती है या किसी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाती है, तो शव को पोस्टमार्टम करवाना होता है। लेकिन पीएचसी में शवगृह की सुविधा न होने पर अभी तक पोस्टमार्टम खुले में ही करना पड़ता है। कई बार तो टेंट लगाकर पोस्टमार्टम करना पड़ता है। शवगृह की मांग को भी कई बार सीएमओ और प्रशासन के अधिकारियों के सामने रखा गया। अब जाकर सरकार ने इस मांग को पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

पीएचसी में शवगृह के साथ गैरेज, चालकों के क्वार्टर, सैनिटरी फिटिंग व अन्य कई कार्यों के लिए सरकार ने 63.81 लाख रुपये की राशि को मंजूर कर लिया है। इस राशि केे पीडब्ल्यूडी को सौंप दिया गया है और पीडब्ल्यूडी ने इन कार्यों के लिए टेंडर जारी करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। पंचैरी के लोगों के लिए शवगृह का निर्माण कार्य शुरू होने पर सबसे बड़ी राहत की बात हो, क्योंकि उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। इसके साथ सुविधाएं बढ़ने पर लोगों को आने वाले दिनों में बहुत राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें