फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: उधमपुर में डेंगू के छह नए मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 45 पहुंची डेंगू के मरीजों की संख्या, टिकरी में सर्वाधित 30 मामले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। बारिश का सिलसिला थमने के बाद अब डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ने लगा है। बुधवार को एक साथ छह नए मामले सामने आए हैं। इससे जिले में अब तक डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या 45 पहुंच गई है। इनमें सबसे अधिक 30 मामले ब्लाॅक टिकरी के हैं। इसके बाद चिनैनी में 12 और रामनगर के तीन मामले हैं।
स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, बरसात का माैसम शुरू होने से पहले डेंगू को लेकर स्थिति पूरी तरह से काबू में थी। इक्का-दुक्का केस ही सामने आ रहे थे। अब बारिश का सिलसिला थमने के बाद बीते 11 से 17 सितंबर तक एक सप्ताह में 20 नए मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसे रोगों की रोकथाम को लेकर लगातार जागरूकता और जांच अभियान चला रहा है। इसके बावजूद अब डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता नजर आने लगा है। इससे विभाग को चिंता बढ़ गई है। बुधवार को इस माह के अभी तक सबसे अधिक छह मामले पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर सीएचओ विजय कुमार का कहना है कि विभाग की तरफ से साल की शुरुआत से ही लोगों को जागरूक करने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। बरसात के बाद जगह-जगह खाली जगहों पर पानी भरने से डेंगू के मामले बढ़ने का कारण हो सकता है इसलिए सभी लोगाें से अपील की जा रही है कि घरों की छतों, गमलों, कूलरों आदि में पानी जमा न होने दें। अगर इनमें बारिश की वजह से भी पानी जमा है तो उसे भी निकाल दें। जागरूकता के अलावा जांच और बचाव के लिए स्प्रे व फागिंग भी करवाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें