कटड़ा श्रद्धालु कतार में आगे बढ़ते हुए संबाद कटड़ा श्रद्धालु कतार में मां के जयकारे लगाते हुए
- फोटो : सेमरौता पॉवर हाउस में विश्वकर्मा जयंती पर हवन पूजन करते ऊर्जा निगम के कर्मचारी।
कटड़ा। धर्मनगरी से 22 दिनों के बाद एक बार फिर मां वैष्णो देवी भवन परिसर के साथ ही यात्रा मार्ग जयकारों से गूंजता नजर आया। मां के दिव्य दर्शन के लिए दिल्ली से आए श्रद्धालु मनोज और मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के श्रद्धालु आलोक कुमार, सुनीता, मयंक आदि ने बताया कि मां ने अपने भक्तों की जिद्द स्वीकार कर ली और आशीर्वाद देकर निहाल किया। पंजाब से आए श्रद्धालु नवजोत सिंह, लवलीन कौर ने बताया कि जैसे ही यात्रा शुरू होने की सूचना मिली वे तुरंत मां वैष्णो देवी का आशीर्वाद पाने पहुंच गए। बुधवार सुबह श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने अपने सभी पंजीकरण केंद्र सुबह 6:00 खोल दिए जिसको लेकर पंजीकरण केंद्र पर श्रद्धालुओं का तांता लग गया। श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करवा कर आरएफआईडी यात्रा कार्ड प्राप्त कर मां वैष्णो देवी भवन की ओर प्रस्थान किया। हालांकि हेलीकॉप्टर सेवा बंद रही। बुधवार सुबह 9:00 बजे तक करीब 1000 श्रद्धालु भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी अनुसार शाम 3:00 तक 2200 के करीब श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। हालांकि माैसम खराब होने के बाद यात्रा फिर से बंद कर दी गई।
श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं के लिए जारी किए दिशानिर्देश
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा के लिए दिशनिर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा की योजना मौसम विभाग की आधिकारिक चेतावनियों, ट्रैक की स्थिति तथा सुरक्षा संबंधी अपडेट के अनुरूप ही बनाएं। यह जानकारी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.maavaishnodevi.org एवं सत्यापित एक्स (ट्विटर) हैंडल OfficialSMVDSB पर उपलब्ध है। यात्रा से संबंधित किसी भी सहायता या जानकारी के लिए यात्री 24×7 उपलब्ध सामान्य हेल्पलाइन नंबर 1800-180-7212 पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद