फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जीएमसी में एमबीबीएस का दूसरा सत्र शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपु। राजकीय मेडिकल काॅलेज उधमपुर में एमबीबीएस 2024-25 बैच के नए सत्र की पढ़ाई शुरू हो गई। पहले सात दिन का फाउंडेशन कोर्स होगा। इस बैच में कुल 92 विद्यार्थियों ने एडमिशन ली है।
विज्ञापन

जीएमसी उधमपुर के सभागार में आयोजित समारोह का शुभारंभ पर जीएमसी के प्रिंसिपल डाॅ. मृत्यंजय गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि एमबीबीएस का पेशेवर कोर्स एक फाउंडेशन कोर्स के साथ शुरू होता है। ताकि बच्चे स्कूल से सीधा प्रोफेशनल कोर्स में आने से किसी प्रकार तनाव महसूस न करें और खुद को पेशेवर कोर्स में एडजस्ट कर सकें। डाॅक्टर मानवता को बचाने वाले हाेते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को डाॅक्टरी के पेशे को गंभीरता से लेने को कहा। विद्यार्थियों ने भी समाज सेवा ईमानदारी के साथ करने की शपथ ली। इसके बाद एप्रन पहनने और स्टेथोस्कोप लेने का कार्यक्रम भी हुआ। अकादमिक प्रभारी ने जीएमसी के नियमों के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रैगिंग मुक्त संस्थान बनाने के लिए नेशनल मेडिकल मिशन के नियमों को लागू किया गया है। अगर किसी ने कोई नियम का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। गौरतलब है कि जीएमसी के 2023-24 बैच की परीक्षाएं संपन्न हो गई हैं और जल्द परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। नए बैच में 100 सीटों में से अब तक 92 छात्रों ने दाखिला लिया है। रिक्त सीटों पर अभी और दाखिले होने की संभावना है।
विज्ञापन

फोटो सहित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें