स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को किया जा रहा जागरूक
...फोटो सहित...
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। बढ़ती गर्मी लोगों की दिक्कतें बढ़ा रही है। यह कई प्रकार की बीमारियों को भी न्योता दे रही है। इस कारण वायरल, बुखार, दस्त और डायरिया की चपेट में आकर कई लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं जबकि इससे बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
इस बार मई में ही डेंगू का एक मामला सामने आने पर विभाग सतर्कता बरत रहा है। इसक तहत विभाग की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष टीम का गठन किया है। यह टीम ब्लॉक टिकरी के विभिन्न गांवों में जाकर लोगों को स्वच्छता, सफाई, गंदा पानी न इकट्ठे होने देने, पानी को उबाल कर पीने की सलाह दे रही है। यह टीम क्षेत्र में बुखार से पीड़ित लोगों के खून की जांच भी कर रही है। ताकि अगर कोई मरीज डेंगू और मलेरिया से पीड़ित है तो समय रहते उसका इलाज किया जा सके।
मलेरिया से बचने के लिए लोगों को ज्यादातर बदन को पूरी तरह ढककर रखने की सलाह दी जा रही है। टीम ने लोगों को अपने घर के आंगन में कबाड़ न रखने के लिए कहा है। कूलर में गंदा पानी जमा न होने देने के साथ ही सप्ताह में पानी को बदलने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।
... कोट...
गर्मी के कारण बीमारियों का भी खतरा है। इससे लोगों को बचाने के लिए विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में विभाग की टीमें लोगों को डेंगू, मलेरिया और डायरिया से बचाव के लिए सावधानियों के साथ बचाव के बारे में भी जागरूक कर रही है। -
डॉ. यासीन, डिप्टी सीएमओ, उधमपुर।
...
फोटो सहित...