फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: वैष्णो देवी भवन में शांति व जनकल्याण के लिए किया हवन

विज्ञापन
भवन में शांति के लिए हबन करते सीईओ श्राइन बोर्ड व अन्य ।
विज्ञापन
कटड़ा । श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से जम्मू-कश्मीर और पूरे देश की शांति, समरसता और जनकल्याण हेतु पवित्र वैदिक मंत्रों के माध्यम से शुक्रवार को हवन का आयोजन माता वैष्णो देवी के पवित्र मंदिर में किया गया।
विज्ञापन

श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ हवन में भाग लिया। हवन मुख्य पुजारी के नेतृत्व में पंडितों के एक समूह द्वारा अटका क्षेत्र के पास स्थित यज्ञशाला में संपन्न किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं की पवित्रता बनाए रखते हुए उन्हें स्थापित धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुरूप संपन्न करना था। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु नियमित रूप से नई यज्ञशाला में हवन और नवचंडी पाठ की सुविधा का लाभ ले रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पूजा सेवाएं ऑनलाइन बुक की जा सकती हैं।
इसके अतिरिक्त सीईओ ने तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और यात्रा मार्ग पर स्थित सब-कंट्रोल सेंटर्स की कार्यप्रणाली की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें