फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: हक इंसाफ यात्रा के तहत लोगों के घर-घर पहुंच रहे नेकां नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस की चल रही हक इंसाफ यात्रा के तहत जिला अध्यक्ष सुनील वर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जगानू ब्लॉक की पंचायत धंदाल पश्चिम और घोरड़ी ब्लॉक की पंचायत सुलघर का दौरा किया।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान सभाओं को संबोधित करते हुए वर्मा ने ग्रामीणों से एकजुट रहने और अपने क्षेत्र के विकास और कल्याण के लिए सामूहिक रूप से आवाज उठाने का आग्रह किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि क्षेत्र के लंबे समय से लंबित मुद्दों के समाधान के लिए जन एकता और भागीदारी महत्वपूर्ण हैं।



नेकां के अतिरिक्त प्रवक्ता और हक इंसाफ यात्रा के सूत्रधार आकाश वर्मा ने भी ग्रामीणों की शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी चिंताओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और अन्य मंत्रियों के साथ मिलकर समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन




वक्ताओं ने कहा कि पंचायत धंदाल पश्चिम के लोगों ने भाजपा के अपने निर्वाचित प्रतिनिधियों की कथित लापरवाही की शिकायत की। उन्होंने खराब सड़क संपर्क, जल आपूर्ति योजनाओं की विफलता और दूरदराज के गांवों को जोड़ने के लिए पुलों की तत्काल आवश्यकता सहित कई गंभीर मुद्दों को उजागर किया( इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मीर कासिम, जिला अध्यक्ष एससी सेल सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अमरनाथ, ब्लॉक अध्यक्ष उधमपुर ओम प्रकाश सान्याल, ब्लॉक अध्यक्ष मजालता शंकर दास, जिला अध्यक्ष राहिल असलम, ब्लॉक अध्यक्ष नीरज भगत, अश्वनी प्रभाकर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें