फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सरकारी हाई स्कूल बाड़ी की चारदीवारी का निर्माण जल्द होगा शुरू, 9.50 लाख की आएगी लागत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। पंचायत बाड़ी गांव के सरकारी हाई स्कूल की चारदीवारी का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। इस पर लगभग 9.50 लाख रुपये की लागत आएगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने फैसले का स्वागत किया है।
विज्ञापन

रणवीर सिंह, बलवीर सिंह, ठाकुर अजय सिंह, पलविंदर सिंह, ठाकुर दास, विजय सिंह, गीता देवी, ख्याल सिंह, देस राज व करतार सिंह ने बताया लंबे समय से चारदीवारी न होने के कारण विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्कूल परिसर खुला रहने के कारण आवारा पशु अंदर जाते थे जिससे पढ़ाई का माहौल प्रभावित होता था। चारदीवारी बनने से स्कूल परिसर सुरक्षित होगा और बच्चों को बेहतर वातावरण में पढ़ने का अवसर मिलेगा।
चारदीवारी न होने के कारण बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती थी। अब सरकार द्वारा कार्य शुरू करवाया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को सुरक्षित माहौल मिलेगा।
विज्ञापन

-प्रीतम सिंह पंगोत्रा, पूर्व पंच।

स्कूल के चारों ओर दीवार न होने से कई बार पशु स्कूल परिसर में घुस जाते थे जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती थी। चारदीवारी बनने से समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

-ठाकुर अजय सिंह, अभिभावक
निर्माण होने के बाद अभिभावकों को भी संतोष रहेगा कि उनके बच्चे सुरक्षित वातावरण में पढ़ाई कर रहे हैं।
-रणबीर सिंह


करीब 9.50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है जो पूरी होने के बाद जल्द कार्य शुरू होगा।
- शम्मी गुप्ता, एईई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें