उधमपुर। नई आबकारी नीति के खिलाफ व्यापार मंडल और वाइन शॉप एसोसिएशन ने कड़ा एतराज जताया है। शनिवार को प्रेसवार्ता कर सरकार से इस नीति पर पुनर्विचार करने की अपील की है।
एसोसिएशन के सदस्यों ने नीति को गलत करार दिया है। बताया कि सरकार को पुराने लाइसेंस धारकों का ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि एक दुकान पर कम से कम तीन परिवार आश्रित हैं। नई आबकारी मसौदा नीति से लगभग तीस हजार लोग प्रभावित हो रहे हैं। लद्दाख में यूटी सरकार ने पुरानी नीति को लागू रखा है, जबकि जम्मू-कश्मीर में नई नीति लाकर पुराने लाइसेंस धारकों की परेशानी बढ़ा दी है। जम्मू-कश्मीर की पुरानी आबकारी नीति को उतर प्रदेश सरकार भी फॉलो कर रही है। इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र वरमानी, वरिष्ठ उप प्रधान विजय कुमार शर्मा, उप प्रधान राहुल मगोत्रा, कमल गुप्ता, नवीन कुमार, अंकित सैनसन, जतिंदर कुमार, अश्वनी बेगड़ा, विकास रिगड़ा सहित वाइन शॉप एसोसिएशन के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।