फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सरकारी मिडिल स्कूल बाड़ेयां का दर्जा बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
उधमपुर। सरकारी मिडिल स्कूल बाडेयां। 
विज्ञापन
- पांच दशक से भी अधिक पुराना है स्कूल, अभी तक नहीं हुआ अपग्रेड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। वार्ड पांच में आते सरकारी मिडिल स्कूल बाड़ेयां के अपग्रेड नहीं होने से क्षेत्रवासी परेशान हैं। उनका कहना है कि यह स्कूल पांच दशक से भी अधिक पुराना है लेकिन आज तक इसे अपग्रेड नहीं किया गया। लोगों ने इसका दर्जा बढ़ाकर इसे हाई स्कूल बनाने की मांग की है।
स्थानीय रवि कुमार, भूषण कुमार, सोमराज, हंस राज व अन्य ने कहा कि इस स्कूल में बाड़ेयां, अपर संगूर, लोअर संगूर, चरी स्वैल, भारत नगर और आसपास लगते इलाकों के लगभग डेढ़ सौ से अधिक बच्चे शिक्षा हासिल करते हैं। आठवीं की पढ़ाई के बाद छात्रों को दूरदराज के स्कूलों का रुख करना पड़ता है। यह स्कूल वार्ड में ही पड़ता है और ट्रैफिक की भी समस्या यहां नहीं है। इसलिए बिना किसी चिंता के बच्चे यहां अपनी शिक्षा हासिल करते हैं।
विज्ञापन

प्रशासन और शिक्षा विभाग से मांग है कि इस बाड़ेयां स्कूल का दर्जा बढ़ाया जाए और इसे हाई स्कूल कर दिया जाए। ताकि छात्र बिना किसी परेशानी के अपनी 10वीं तक की शिक्षा इसी स्कूल से पूरी का सकें।
विज्ञापन

वहीं इस संदर्भ में डिप्टी सीईओ कल्पना जसरोटिया का कहना है कि फिलहाल स्कूलों की अपग्रेडेशन बंद है, आने वाले समय में जब स्कूलों की अपग्रेडेशन की प्रक्रिया शुरू होगी, तो लोगों की मांग पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें