फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कैप्टन तुषार मेमोरियल ट्रस्ट ने पहलगाम के मृतकों को श्रद्धांजलि दी

विज्ञापन
तुषार मोड़ पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शहरवासी।
विज्ञापन
उधमपुर। कैप्टन तुषार मेमोरियल ट्रस्ट ने 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले में बेरहमी से मारे गए निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के लिए तुषार मोड़ में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।
विज्ञापन

समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने मृतकों को पुष्पांजलि अर्पित की। देव राज गुप्ता व रंजीत परिहार ने कहा कि क्रूरता ने मानवता की सभी सीमाएं लांघ दी हैं तथा मानवता को शर्मसार कर दिया है। यह भारत की गरिमा पर हमला है, देश की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। भारत सरकार से अनुरोध है कि आतंकवाद को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए ताकि पुलवामा व पहलगाम के बाद देश में कोई अन्य आतंकवादी घटना न दोहराई जा सके।
उन्होंने पीड़ित परिवारों के साथ गहरी एकजुटता व्यक्त की तथा समाज से शांति की दिशा में सामूहिक रूप से काम करने का आह्वान किया। शहीदों की याद में दो मिनट का मौन भी रखा गया। इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष देव राज गुप्ता, ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य रंजीत परिहार, शेवत केतु सिंह, सतीश चोपड़ा, वकील करुण रैना, दीपांकर गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें