फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सोना-चांदी के बढ़ते-घटते दाम से स्वर्णकारों की दुकानों में रौनक कम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। सोना और चांदी के लगातार बढ़ते-घटते दाम से बाजार की रौनक गायब होती जा रही है। स्वर्णकार एसोसिएशन के प्रधान पप्पू वर्मा का कहना है कि शादी के सीजन में पहले भीड़ देखने को मिलती थी, लेकिन इस बार हालात बिल्कुल उलट हैं। ग्राहक दुकानों पर पहुंच तो रहे हैं, लेकिन आभूषण के दाम सुनते ही बिना खरीदारी घर जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्वर्णकारों की सभी दुकानों में गिनती के ही ग्राहक आ रहे हैं, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों के अनुसार बढ़ती महंगाई के बीच आसमान छूती कीमतों से मध्यम वर्ग की पहुंच से सोना-चांदी के आभूषण दूर होते जा रहे हैं। कुछ ग्राहकों का कहना है कि जरूरी खर्च के बाद महंगे आभूषण खरीदना अब संभव नहीं रह गया है। स्वर्णकारों को उम्मीद है कि यदि आने वाले समय में आभूषणों के दाम कम होते हैं तो बाजार में फिर रौनक लौट सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें